
UTTARDEEPTODAY
Uttarakhand News on Your Tips
recent posts
- अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से देहरादून रेफर
- विश्वनाथ चौक से सोमनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं
- बडी खबर : प्रशासन व विधायक के आश्वासन के बाद भटवाड़ी का 17 दिवसीय जनआंदोलन स्थगित, एडीएम और गंगोत्री विधायक ने खुलवाया धरना
- उत्तरकाशी के प्रथम पीसीएस अधिकारी, पूर्व आईएएस चंद्र सिंह जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल में नए विषयों की स्वीकृति के लिए डॉ. स्वराज विद्वान ने सौंपा ज्ञापन
about
-

-

उत्तरकाशी, 13 जुलाई 2026: अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से देहरादून रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च इलाज के लिए दून अस्पताल भेजने का निर्णय लिया गया।

प्रेस क्लब उत्तरकाशी के अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल और क्लब के सदस्यों की पहल पर जिला प्रशासन ने तुरंत तत्परता दिखाई। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल और आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वय से दोपहर बाद करीब पौने चार बजे एयर एम्बुलेंस उत्तरकाशी पहुंची।खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को करीब 25 मिनट तक आसमान में मंडराना पड़ा, लेकिन पायलट की सूझबूझ से उसे अगलाड़ पुल मार्ग होते हुए सहस्रधारा हेलीपैड पर सुरक्षित लैंड कराया गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से मरीज को समय रहते उच्च चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

-

उत्तरकाशी, 13 जुलाई (सूचना): उत्तराखंड की संस्कृति और धार्मिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ विशेष ट्रेन यात्रा के लिए आज जनपद से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। ऐतिहासिक विश्वनाथ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान और विधायक सुरेश चौहान ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर देहरादून (हर्रावाला) के लिए रवाना किया।

सभी श्रद्धालु आज शाम देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से वेरावल (सोमनाथ) के लिए चलने वाली विशेष वातानुकूलित ट्रेन में सवार होंगे। इस दौरान पूरा माहौल ‘जय बाबा सोमनाथ’ और ‘जय बाबा विश्वनाथ’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विधायक सुरेश चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने इसे जनपद के लिए ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को अपनी सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के स्थायी निवासियों के लिए आयोजित यह यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क है, जिसमें भोजन, ठहरने और परिवहन की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना प्रबंधक (रीप) कपिल उपाध्याय सहित कई अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-

भटवाड़ी (उत्तरकाशी):
सीमांत विकास खंड भटवाड़ी में शिक्षा, सड़क और विभागीय कार्यालयों की बदहाली को लेकर पिछले 17 दिनों से चला आ रहा ऐतिहासिक जनआंदोलन आखिरकार आज समाप्त हो गया है। गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान और उत्तरकाशी के अपर जिलाधिकारी (ADM) के ठोस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया।
👇विधायक और एडीएम ने मौके पर पहुंचकर दिलाया भरोसा👇
अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रामलीला मैदान में डटे ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच आज गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और एडीएम उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और तय समय सीमा के भीतर शिक्षा, सड़क और सरकारी दफ्तरों की स्थिति में सुधार करने का लिखित व मौखिक आश्वासन दिया। प्रशासन और जनप्रतिनिधि के इस सकारात्मक रुख के बाद आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से धरने को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।👆विधायक गंगोत्री 👆
👇जनता की जीत, लेकिन मांगों पर रहेगी नजर👇
स्थानीय आंदोलनकारियों का कहना है कि वे विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन का सम्मान करते हुए आंदोलन वापस ले रहे हैं, लेकिन अगर तय समय के भीतर धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ, तो वे दोबारा सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। 17 दिनों तक चले इस लंबे संघर्ष में क्षेत्र की मातृशक्ति, युवाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाकर यह साबित कर दिया कि सीमांत की जनता अब अपने हक के लिए खामोश नहीं बैठेगी।
-

देहरादून/उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी जनपद के प्रथम पीसीएस (PCS) अधिकारी और बाद में आईएएस (IAS) कैडर में पदोन्नत हुए वरिष्ठ पूर्व प्रशासनिक अधिकारी चंद्र सिंह जी का निधन हो गया है। वह वर्तमान में देहरादून में निवास कर रहे थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक जगत सहित उत्तरकाशी और पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
👇ईमानदारी और शुचिता की मिसाल था जीवन👇
पूर्व आईएएस चंद्र सिंह जी का पूरा जीवन प्रशासनिक शुचिता, सादगी और अटूट ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल था। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा को प्राथमिकता दी।
👇पिछड़े और दलित समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए किया संघर्ष👇
चंद्र सिंह ने अपने जीवन में ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ समाज के पिछड़े तबके को आगे बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विशेषकर दलित समाज के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई ऐतिहासिक व उल्लेखनीय कार्य किए, जिसके लिए समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उनके निधन से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक और आदर्शवादी व्यक्तित्व को खो दिया है।
👇बचपन के सहपाठी परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 👇
स्व. लाखीराम सजवान जी के परिवार और परिजनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “चंद्र सिंह जी उनके पिता स्व. लाखीराम सजवान के बचपन के सहपाठी थे। उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने हमेशा उच्च नैतिक मूल्यों को जीवित रखा।”
क्षेत्र के तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और स्थानीय जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
-

देहरादून। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व सदस्य डॉ० सुश्री स्वराज विद्वान ने देहरादून सचिवालय में उच्च शिक्षा सचिव बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल (उत्तरकाशी) में संस्कृत, इतिहास, भूगोल और शिक्षा शास्त्र विषयों को शीघ्र स्वीकृति देने के लिए विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

डॉ. स्वराज विद्वान ने उच्च शिक्षा सचिव को अवगत कराया कि इन विषयों के न होने से क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है। भौगोलिक व आर्थिक तंगहाली के कारण कई प्रतिभावान विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं।
इन विषयों की मंजूरी मिलने से स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। उच्च शिक्षा सचिव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डॉ. विद्वान ने कहा कि छात्रहित व क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

-

विकास खण्ड डुण्डा में “देवभूमि उत्तराखण्ड: सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डुण्डा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने मुख्य रूप से सहभागिता की।

इस विशेष अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के सफलतापूर्वक पाँच वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

“*मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण को एक नई दिशा मिली है। सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश के विकास को रफ्तार दी है। “
— *राजदीप सिंह परमार, ब्लॉक प्रमुख(डुण्डा)*
👇कार्यक्रम में ये रहे मौजूद👇
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मंच पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
👉श्री रमेश चौहान (जिला पंचायत अध्यक्ष)
👉श्री विजय संतरी (वरिष्ठ भाजपा नेता)
👉मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी जय भरत सिहं
👉उपजिलाधिकारी डुण्डा देवानंद शर्मा
👉खण्ड विकास अधिकारी डुण्डा दिनेश चंद जोशी
इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
अंत में ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण के संकल्प को दोहराया। उन्होंने स्थानीय जनता और अधिकारियों से प्रदेश के चौमुखी विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
-

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमानचट्टी के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर (चट्टान) और मलबे के आने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं,

जिससे राहगीरों और तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
👇लगातार गिर रहे हैं पत्थर👇
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमानचट्टी के पास ऊपरी पहाड़ी से अभी भी रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) बड़कोट प्रशासन को तुरंत मामले की सूचना दी गई।
मशक्कत के बाद खोला गया रास्ता,👇बड़ा बोल्डर तोड़ने की तैयारी👇
एनएच प्रशासन और संबंधित टीम द्वारा मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फिलहाल मार्ग को यातायात के लिए सुचारू (क्लियर) कर दिया गया है। हालांकि, सड़क के किनारे अभी भी एक बहुत बड़ा बोल्डर मौजूद है, जिसे हटाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा ब्लास्टिंग या पोकलैंड मशीन के जरिए तोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।
👇कल भी 5 घंटे बंद रहा था मार्ग👇
गौरतलब है कि बीते दिन भी सुबह ठीक 10:00 बजे भारी मलबा आने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था, जिसे प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 3:00 बजे के आसपास खोला जा सका था।
👇स्यानाचट्टी में ट्रैफिक सामान्य👇
ताजा अपडेट के अनुसार, हनुमानचट्टी के पास मार्ग सुचारू होने के बाद अब स्यानाचट्टी (Syanachatti) क्षेत्र में भी यातायात पूरी तरह सामान्य (Traffic Clear) हो गया है और वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।प्रशासन ने चालकों को पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए क्षेत्र में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

-

जनपद प्रभारी व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर इस राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनियों का निरीक्षण भी किया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता, देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। साथ ही नेशनल गेम्स की मेजबानी और खिलाड़ियों को 4% क्षैतिज आरक्षण की बात कही। उन्होंने बताया कि महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण और 2 लाख से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाकर आत्मनिर्भर बनाया गया है।👆 बाइट जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 👆
कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगोत्री विधानसभा में 23 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण चल रहा है और 113 करोड़ की लागत से जल्द ही ‘आस्था पथ’ का काम शुरू होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में अरबों रुपये की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।👆 बाइट गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान 👆
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कृषि, उद्यान, मत्स्य और सहकारिता क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों व काश्तकारों को लाखों रुपये के चेक सौंपे। कीवी और एप्पल मिशन के तहत 6 लाख से अधिक तथा मत्स्य व कृषि से जुड़े काश्तकारों को 13 लाख से अधिक के चेक दिए गए। रीप परियोजना के तहत निर्धन महिलाओं को स्वरोजगार व गाय पालन के लिए 35-35 हजार के चेक वितरित किए गए। वहीं, समाज कल्याण विभाग की ओर से 19 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व कान की मशीनें बांटी गईं।👆बाइट कैबिनेट मंत्री सुबह सौरव बहुगुणा 👆
कार्यक्रम का संचालन प्रताप मटूड़ा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, सीडीओ जय भारत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-

AHTU उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी पहल: स्कूली बच्चों को दिया बाल एवं महिला सुरक्षा का मंत्र
उत्तरकाशी। बाल, महिला तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के कुशल निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा सुधाकर गोयल सरस्वती विद्या मंदिर, केशवपुरम (मनेरी) में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
👇इन गंभीर विषयों पर दी गई विस्तृत जानकारी👇
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को समाज में बढ़ रहे अपराधों से बचने और सतर्क रहने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
सुरक्षा: बाल एवं महिला सुरक्षा।
सामाजिक अपराध: मानव तस्करी (Human Trafficking), बाल श्रम, बाल विवाह और बाल भिक्षावृत्ति।
डिजिटल सुरक्षा: साइबर अपराध (Cyber Crime) के तरीके और उनसे बचाव।
महत्वपूर्ण सीख: बच्चों को विशेष रूप से समझाया गया कि वे किसी भी अपरिचित (अंजान) व्यक्ति से सतर्क रहें, किसी के बहकावे या झांसे में न आएं और बिना सत्यापन किसी पर भी भरोसा न करें।
👇आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर्स की दी गई जानकारी👇
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए पुलिस टीम द्वारा बच्चों के साथ कुछ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स और ऐप्स की जानकारी साझा की गई:
👇सेवा / हेल्पलाइननंबर / माध्यम👇
आपातकालीन सेवा112
चाइल्ड हेल्पलाइन1098
साइबर हेल्पलाइन1930
डिजिटल पुलिसिंगउत्तराखण्ड पुलिस एप्प (Uttarakhand Police App)
इसके साथ ही बच्चों को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के कड़े प्रावधानों और इसके तहत मिलने वाली सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में बिना डरे तत्काल पुलिस सहायता ले सकें।
-

भटवाड़ी तहसील अंतर्गत सीमांत हर्षिल में भागीरथी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार को हर्षिल का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गढ़वाल मण्डल विकास निगम के समीप चल रहे सीसी ब्लॉक और वायरक्रेट सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को निर्माण स्थल पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और कार्य की रफ्तार में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि मानसून के दौरान हर्षिल में नदी के समीप आवासीय भवनों और भूमि को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। नदी के बहाव दिशा में एक पेड़ आने से नदी के बहाव की दिशा प्रभावित होने की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को तत्काल पेड़ हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी के दूसरी ओर कुछ पेड़ जो नदी की और झुके हुए हैं,जिससे पानी के प्राकृतिक बहाव में रुकावट आने की संभावना है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए,ताकि नदी का बहाव सुचारू रूप से चल सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नदी कटाव को रोकने और संभावित जोखिम को कम करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान आर्मी कर्नल शशांक सप्पल, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन सिंहल, डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।